फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Violence: पुलिसिया पूछताछ में मुख्य आरोपी आदित्य आनंद ने कबूली हकीकत, पुलिस ने रिमांड में लिया

Sun, 19 Apr 2026 09:14 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Noida Violence: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य आरोपी ने आदित्य आनंद ने पुलिसिया पूछताछ में हकीकत कबूली है। पुलिस इसे रिमांड में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद ने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने यह स्वीकार किया है कि वह साजिश में शामिल था। अब पुलिस इसे रिमांड में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आदित्य आनंद उर्फ़ रस्ती को शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से दबोचा। लंबे समय से फरार चल रहा यह आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। 

पुलिस के अनुसार, श्रमिकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसा को संगठित करने में आदित्य आनंद की मुख्य भूमिका सामने आई थी। जांच में उसे पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड पाया गया था। इसके बाद थाना फेज-2 में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमें अलग-अलग राज्यों में उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लेकर उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। अब इसे पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें