फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी करेगी बेहाल, लू भी दिखाएगी अपना असर; जानें ताजा अपडेट

Sun, 19 Apr 2026 08:28 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: यूपी में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी बेहाल करेगी, तो वहीं लू भी अपना असर दिखाएगी। एक दिन पहले 44.6 डिग्री तापमान के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, प्रयागराज में 43.2 और झांसी में 43.1 डिग्री पारा रहा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
लू दिखाएगी असर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुष्क मौसम के साथ प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ ही अब लू भी अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन में तापमान में मामूली वृद्धि के साथ लू का प्रभाव रहने के आसार हैं। शनिवार को एक बार फिर से बांदा ही 44.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन


प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू का प्रभाव भी बढ़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुष्क मौसम के साथ प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने या फिर इसके पार करने के साथ प्रदेश में आ रही शुष्क पछुआ हवाएं जारी रहेंगी। 

उन्होंने बताया कि आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। इसके दृष्टिगत पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं उष्ण लहर यानी लू भी चलेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार को पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। बांदा में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, प्रयागराज में 43.2, झांसी में 43.1 डिग्री और वाराणसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि जारी रहेगी और लू का प्रभाव भी धीरे-धीरे बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें