सिपाही भर्ती की प्रक्रिया अब काफी आसान हो जाएगी। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और ग्रुप डिसकशन से नहीं गुजरना होगा। इसके लिए नई नियमावली बन रही है।
डीजीपी मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर उसे शासन के पास भेज दिया है।
जानकारों के अनुसार नई नियमावली में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षम़ें प्राप्त अंकों को जोड़ कर 300 नंबर की मेरिट बनाई जाएगी।
इसके अलावा जो दौड़ कराई जाएगी उसके लिए 200 नंबर की मेरिट बनेगी। इन दोनों मेरिट को जोड़ कर अभ्यर्थियों के चयन की घोषणा होगी।
पहले भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, शारीरिक दक्षता और फिर मुख्य परीक्षा और इसके बाद ग्रुप डिसकशन होता था। नए प्रस्ताव में लिखित परीक्षा और ग्रुप डिसकशन को शामिल नहीं किया गया है। शासन में अब इस प्रस्ताव का परीक्षण किया जाएगा।
इसके बाद इसे कैबिनेट की बैठक में मंजूर कराकर लागू किया जाएगा। नई नियमावली के प्रभावी होने के बाद 40 हजार सिपाहियों की प्रस्तावित भर्ती खासी आसान हो जाएगी। साथ ही यह कम अवधि में पूरी कर ली जाएगी।