फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के बाद भी वेबसाइट पर पुराना ही पद

Wed, 11 Sep 2013 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग का ये हाल है कि अफसरों को ट्रांफसर का फरमान सुना तो दिया जाता है।
विज्ञापन


लेकिन विभाग के आदेश सरकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जा रहे हैं। नियमों के मुताबिक सरकारी विभागों को सरकारी आदेश और नोटिफिकेशन को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करना जरूरी है।
मंगलवार तक नियुक्ति विभाग की बेवसाइट पर 29 अगस्त तक किए गए ट्रांसफर की जानकारी है। जबकि सोमवार को सहारनपुर के मंडलायुक्त के पद पर नियुक्त किए गए भुवनेश कुमार का आदेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


कुमार को मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक हिंसा के बाद सहारनपुर का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वहां के मंडलायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव को हटाकर प्रतीक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन


इसके बारे में भी कोई जानकारी विभाग की वेबसाइट पर नहीं दी गयी है। जबकि इससे पहले दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह का भी झांसी से कानपुर तबादला कर दिया गया था। लेकिन इसके बारे में सिर्फ मीडिया को मौखिक तौर पर जानकारी दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें