फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अफसरों के लिए नहीं रुकेगा आपका रास्ता

Wed, 01 Jan 2014 01:17 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह के आगमन के दौरान ट्रैफिक रोके जाने से उठे विवाद के बाद प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जोन, रेंज व जिलों के पुलिस प्रभारियों को भेजे निर्देश में स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्थिति में सेवारत या रिटायर्ड अफसरों के भ्रमण व आवागमन के दौरान आम जनता के लिए यातायात बंद न किया जाए।

सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षक, परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें कहा गया है कि सेवारत एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी जब किसी जिले में भ्रमण करें तो जनसामान्य के लिए अस्थायी रूप से यातायात बंद न किया जाए।

मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक भी यदि किसी जनपद के दौरे पर रहते हैं तो भी आम जनता के लिए यातायात बंद न हो।

वाहनों में लाल/नीली बत्ती एवं काली फिल्मों के संबंध में न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुपालन में जिलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
 
प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए कुछ जिलों में अच्छी शुरुआत की गई है।

इस कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में एक विशेष अभियान चलाकर यातायात के नियमों से आम जनता को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें