योगी सरकार ने निजी कारों को टोल टैक्स से मुक्त रखने का बड़ा फैसला किया है। इस नई व्यवस्था की शुरुआत यूपी स्टेट हाईवे अथॉरिटी (उपशा) की सड़कों से की जाएगी। भविष्य में उपशा जो भी सड़कें बनवाएगी, उसके अनुबंध में निजी कारों से टोल टैक्स न वसूलने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों पर भी निजी कारों से टोल टैक्स न वसूलने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा जाएगा।
इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, ‘उपशा द्वारा नई बनाई जाने वाली सड़कों पर निजी कारों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टैक्स से छूट के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा।
3 सड़कों पर चल रहा आवागमन (वाराणसी से शक्तिनगर, बरेली से अल्मोड़ा, मुजफ्फरनगर से सहारनपुर)
2 सड़कें निर्माणाधीन (पुखराया-घाटमपुर-बिंदकी मार्ग 82 किमी, बनी-मोहनलालगंज-गोसाईगंज 33 किमी)
19 अन्य सड़कें पीडब्ल्यूडी से लेगा उपशा, कुल 1427 किमी