फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: प्रमोशन के फेर में कहीं नप न जाएं शिक्षक

Sun, 25 Aug 2013 09:23 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की शनिवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में उच्चाधिकारियों को लेने के देने पड़ गए।
विज्ञापन


एसपीएम विभाग के एक शिक्षक को जांच से राहत देने के लिए बुलाई गई कार्यपरिषद ने उल्टे केजीएमयू के अधिकारियों को ही फटकार लगा दी। साथ ही शिक्षक द्वारा अनुभव प्रमाण पत्रों में की गई गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए। प्रोन्नति संबंधित निर्णयों को सुरक्षित रखने को कहा।
केजीएमयू प्रशासन ने शनिवार को कार्यपरिषद की आपात बैठक बुलाई थी। बताया जा रहा है कि इसमें एसपीएम विभाग के शिक्षक सहित लगभग आधा दर्जन फैसलों पर कार्य परिषद की मुहर लगवाना था।
विज्ञापन


हालांकि केजीएमयू प्रशासन इसमें सफल नहीं हो पाया। कार्यपरिषद ने उनकी सोच के विपरीत फैसला करते हुए शिक्षक को राहत देने से इन्कार कर दिया। कार्यपरिषद के अधिकतर सदस्यों का कहना था कि 3 अगस्त को हुई बैठक में इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।

20 दिन के अंदर ऐसा क्या हो गया कि शिक्षक को जांच से राहत देने का फैसला लिया जा रहा है। इसके बाद परिषद के सदस्यों ने जांच कमेटी का गठन कर उसमें जिला प्रशासन का भी एक अधिकारी शामिल करने को कहा।

इसके बाद हाल में चयनित फैकल्टी और डीन डेंटल डॉ. प्रदीप टंडन की तैनाती का मामला रखा गया। इस पर कार्यपरिषद ने अपनी मुहर लगा दी। इसके अलावा आर्थोपैडिक विभाग में प्रोन्नति का प्रकरण भी इस बार नहीं सुलझाया जा सका। इसे अगली बैठक के लिए टाल दिया गया।
उधर केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने आपात कार्य परिषद की बैठक बुलाकर एसपीएम विभाग के शिक्षक के अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच से राहत देने और किसी एक व्यक्ति को अनुचित लाभ देने का विरोध किया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव डॉ. नईम अहमद ने कहा कि केजीएमयू प्रशासन इस प्रकरण में एक शिक्षक को अनुचित लाभ दिलाने के लिए नियमों की अनदेखी कर रहा है।

नियमानुसार कार्य परिषद की एक बैठक में लिए गए फैसले को छह माह से पहले बदला नहीं जा सकता है। कार्यपरिषद केसदस्यों ने केजीएमयू प्रशासन की गलत मंशा पर पानी फेर दिया है। इसका टीचर्स एसोसिएशन स्वागत करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें