लखनऊ में लगातर दूसरे दिन बुधवार को भी लू और तेज धूप से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही साफ आसमान केसाथ चटख धूप ने तपाना शुरू किया तो दोपहर में झुलसाती गर्मी ने पसीने पसीने किया।
तपन के चलते दिन का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक विंड पैटर्न लगातार बदल रहा है, ड्राई वेदर कंडीशन सक्रिय होने से तपन बढ़ी है। आसमान साफ होने केचलते धूप भी तेज है, पारा चढ़ा है। आने वाले दिनों में मौसम ये यही तेवर बरकरार रहेंगे।