फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Poll 2024: कांग्रेस को यूपी में जगह देने को तैयार नहीं सपा, होर्डिंग ने खोल दी पोल

Thu, 22 Jun 2023 01:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर विपक्षी दलों की एकता को लेकर लगे होर्डिंग में कांग्रेस के किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर पूरे देश की नजर है। बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहुंचना तय माना जा रहा है पर ऐसा लगता है कि सपा यूपी में कांग्रेस को जगह देने के लिए तैयार नहीं हैं। कम से कम सपा कार्यालय के बाहर विपक्षी एकता को लेकर लगे होर्डिंग को देखकर तो यही कहा जा सकता है।

विज्ञापन


लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग में नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, के चंद्रशेखर राव और जयंत चौधरी की तस्वीरें तो हैं पर कांग्रेस के किसी नेता की तस्वीर नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी सहित किसी भी कांग्रेस नेता की तस्वीर न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। होर्डिंग युवजन सभा के सचिव आशुतोष सिंह द्वारा लगाई गई है। 

ये भी पढ़ें - विपक्षी एकता की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, बताई ये वजह
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, यूपी में कहीं नौकरी के बहाने तो कहीं खुलेआम राह चलते हो रही लूट
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि जो दल जिस राज्य में प्रभावशाली है कांग्रेस को वहां उसका समर्थन करना चाहिए। उनके बयान के आधार पर यही कहा जा रहा है कि सपा चाहती है कि यूपी में कांग्रेस उसका नेतृत्व स्वीकार करे।

अखिलेश यादव ने 2024 के लए 80 हराओ भाजपा हटाओ का नारा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 2024 में सपा यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हालांकि, बताया जा रहा है कि सपा की गठबंधन सहयोगी रालोद प्रदेश में कांग्रेस को साथ लेने के पक्ष में हैं।

अखिलेश यादव ने बीते दिनों एक चैनल पर बयान दिया था कि यूपी में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) 2024 में एनडीए को हरा देगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें