लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने हैदरगढ़ और चारबाग डिपो को आलमबाग टर्मिनल पर शिफ्ट कर दिया है। हालांकि, इसकी ठोस कार्ययोजना न होने से आलमबाग में लंबा जाम लग रहा है। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आ रही बसों के ठहराव व पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण चालक अपनी बसें सड़क किनारे ही खड़ी कर रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला और संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने चारबाग, मवैया और आलमबाग टर्मिनल तक जाम की स्थिति का जायजा लिया। चारबाग इलाके में जाम नजर आया। मवैया से आलमबाग टर्मिनल तक लगे जाम का कारण बसें थीं। मवैया से कैंट की ओर जाने वाली सड़क पर भी बसों का दबाव नजर आया। बसों के कारण दोनों सड़कों पर अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिससे जाम लग रहा था।
रोजाना 850 से ज्यादा बसों की आवाजाही
परिवहन निगम के अनुसार, आलमबाग से हैदरगढ़ और चारबाग डिपो से जुड़ी बसों का संचालन हो रहा है। टर्मिनल पर रोजाना 850 से अधिक बसों की आवाजाही है। इनके ठहराव की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पर लग रहे जाम पर नियंत्रण मुश्किल है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि सड़क पर जाम न लगे, इसके लिए टर्मिनल के बाहर अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्टेशन के बेसमेंट में भी कुछ बसों को रोका जा रहा है।
आलमबाग टर्मिनल के बाहर बसें खड़ी होने से जाम लगा रहा।