फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 58 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 407

Sat, 21 Aug 2021 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 15 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर, शामली और श्रावस्ती में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 58 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया जबकि मात्र 17 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। किसी भी जिले में दहाई अंक में नए संक्रमित नहीं पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 407 है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 6 करोड़ 32 लाख के पार हो चुका है। 5 करोड़ 33 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। 98 लाख 95 हजार से ज्यादा लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 15 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर, शामली और श्रावस्ती में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है

प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 3 लाख 78 हजार 196 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 08 हजार 244 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 25 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 24 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

अब तक 16 लाख 85 हजार 901 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें