अंधेरे में बिजली के तार की मरम्मत करता कर्मी।
लखनऊ। राजधानी के बिजली उपकेंद्रों पर ऊंची सीढ़ी की कमी है। इससे कर्मचारियों को ऊंचे खंभों पर काम करने में परेशानी होती है। चौपटिया उपकेंद्र के एक कर्मचारी ने मंगलवार आधी रात को जान जोखिम में डालकर 300 परिवारों के घरों में बिजली बहाल की।
दिलाराम बारादरी मोहल्ले में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे खंभे पर तार जलने लगे। ऊंची सीढ़ी न होने के कारण 30 मिनट तक आग जलती रही। मोहल्ले के लोगों ने छोटी सीढ़ी और फायर सिलिंडर का इंतजाम किया। इसके बाद कर्मचारी आग बुझा सका। लोगों ने जेई को कॉल की, पर कोई जवाब नहीं मिला। उपकेंद्र पर शिकायत के बाद एक कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के आया।
उसने जान जोखिम में डालकर तारों की आग बुझाई और बिजली बंद कराकर तारों को सही किया, तब रात 12:30 बजे के बाद बिजली आई। अधीक्षण अभियंता केके चौधरी ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी।