बख्शी का तालाब। इटौंजा फ्लाईओवर के नीचे काम कर रहे मोची प्रेम (46) को बुधवार दोपहर एक बजे तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नशे में धुत कार चालक को मौके से पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि प्रेम माधौपुर गांव में अपने भाई मोहन लाल के साथ रहते थे। हादसे के वक्त वह फ्लाईओवर के नीचे दुकान पर काम कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। जांच में पता चला है कि आरोपी कार चालक नशे में था और बख्शी का तालाब इलाके में कई वाहनों से टकराते हुए बचा था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा गया है। प्रेम के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।