लखनऊ। सरकार के आदेश के बावजूद शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट बाइक और स्कूटर चालकों को पेट्रोल दिया जाता रहा। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को तेलीबाग, मॉल एवेन्यू, शादाब कॉलोनी और टेढ़ी पुलिया मार्ग समेत कई पंपों पर नियमों की खुलेआम अनदेखी हुई।
बिना हेलमेट 116 का चालान
शहर के कमता चौराहे देवा रोड के पास स्थित 11 पेट्रोल पंपों के आसपास एआरटीओ (प्रवर्तन) राजीव कुमार बंसल, सहायक पुलिस आयुक्त सुशील यादव, आभा त्रिपाठी, अनीता वर्मा, एसपी देव, यातायात निरीक्षक वेंकटेश्वर सिंह ने चेकिंग की। इस दौरान 116 लोगों के बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान भी किए। हजरतगंज क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस कमिश्नरेट) व यातायात निरीक्षक ने अभियान के दौरान 34 वाहन चालकों को चेक किया। एक वाहन चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया।
दो बसों को पी-4 पार्किंग में किया बंद
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजीव कुमार बंसल ने बताया कि अवध क्लार्क चौराहे से अंबेडकर नगर के लिए फुटकर सवारी लेकर जा रहीं दो बसों को अवध वर्कशाप में निरुद्ध किया गया। एक वाहन का चालान किया गया। कमता चौराहे से अनधिकृत रूप से संचालित दो बसों को पी-4 पार्किंग में बंद किया गया।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।
बिना हेलमेट पेट्रोल भराते चालक।