फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में संडे को अब नहीं हो पाएगी ‘मस्ती’

Sat, 24 Sep 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब माह के अंतिम रविवार को हजरतगंज इलाके में बड़ों से लेकर बच्चों तक की मौज-मस्ती और धमाल के खुशनुमा पल नहीं देखने को मिलेंगे। सवा साल पहले भागदौड़ भरी जिंदगी में से कुछ पल मौज मस्ती में बिताने के उद्देश्य से हर संडे की शाम शुरू किए गए गंजिंग कार्निवाल का आयोजन अब इस रविवार से नहीं होगा। 
विज्ञापन


मेट्रो कार्य की वजह से पूर्व डीएम राजशेखर की ओर से शुरू किए गए गंजिंग कार्निवाल पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है। गंजिंग कार्निवाल आयोजन समिति के प्रभारी व एडीएम सिटी पूर्वी वीपी पांडेय ने बताया कि हुसैनगंज से हजरतगंज तक चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण गंज  में आयोजन के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन


कार्निवाल से ट्रैफिक सिस्टम के पूरी तरह पटरी से उतर जाने की भी आशंका है। लिहाजा इस रविवार से गंजिंग कार्निवाल के आयोजन को बंद किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें