फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर अपलोड करें ‘सेल्फी विद खादी’, पाएं इनाम

Sat, 24 Sep 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने लोगों में खादी परिधानों के प्रति रुचि जगाने के लिए सेल्फी विद खादी प्रतियोगिता नाम की अनोखी मुहिम शुरू की है। 
विज्ञापन


जिसमें कोई भी खादी परिधानों को पहनकर उसमें सेल्फी लेकर सोशल नेटवर्किंग साईट पर अपलोड कर सकता है। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बुजुर्गों से लेकर बच्चों और युवाओं में खादी कपड़ों को पहनावे में प्रमुखता देने के लिए किया गया है। 

बोर्ड की ओर से फोटो को अपलोड करने के लिए selfiewithkhadi@gmail.com एवं www. facebook.com/selfiewithkhadi लिंक दिए गए हैं। जिसमें 1 अक्टूबर तक फोटो अपलोड की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें से पांच फोटो का चुनाव कर बोर्ड की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। खादी बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बोर्ड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीके त्रिवेदी ने यह जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें