फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68,500 शिक्षक भर्ती मामला: नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति पर आचार संहिता का असर नहीं

Tue, 12 Mar 2019 11:19 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

यूपी में नवनियुक्त 68,500 शिक्षकों की नियुक्ति पर चुनाव आचार संहिता का कोई असर नहीं पड़ेगा। इस मामले में नियुक्ति प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि अभी कुछ शिक्षकों की ज्वॉइनिंग बाकी है। विभागीय अफसरों की मानें तो हरदोई समेत कुछ जिलों में आचार संहिता का हवाला देकर नियुक्ति न कराने की शिकायत बेसिक शिक्षा परिषद में की गई है।

विज्ञापन


ऐसे में विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता का नियुक्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद नवनियुक्त 4706 शिक्षकों को ही कार्यभार ग्रहण करना है।

इनकी काउंसलिंग दो दिन पहले शनिवार को पूरी हो चुकी है। इन शिक्षकों का तर्क है कि भर्ती हाईकोर्ट के नियमों के अधीन हो रही है लिहाजा चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर ज्वॉइन न करने देने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों से अपडेट रहने के लिए क्लिक करें ये लिंक और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/AuNewsLucknow/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें