फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने हर तरह के एरियर के भुगतान पर 30 सितंबर तक लगाई रोक

Thu, 18 Jun 2020 03:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शासन ने हर प्रकार के एरियर के भुगतान पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। इसके साथ-साथ सभी विभागों के बजट में वृहद निर्माण कार्य तथा जमीन खरीद के लिए प्रावधानित राशि भी 31 जुलाई तक वित्त विभाग की सहमति से ही जारी की जा सकेंगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि कोविड-19 के कारण प्रदेश में लॉकडाउन घोषित होने के फलस्वरूप प्रदेश के राजस्व में आई कमी के कारण कैश मैनेजमेंट के दृष्टिगत यह निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार के एरियर का भुगतान 30 सितंबर के बाद ही किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें