फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः इस शिक्षक भर्ती में खत्म हुई उम्र सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने सैफई स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में शिक्षकों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा को समाप्त कर दिया है। अब यहां पर 65 वर्ष तक की उम्र के शिक्षकों की भर्ती हो सकेगी।
विज्ञापन


दरअसल, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार संस्थान में वरिष्ठ शिक्षकों के काफी संख्या में पद खाली पड़े हैं। अभी एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 55 वर्ष और प्रोफेसर के लिए 58 वर्ष निर्धारित थी।

लेकिन संस्थान को शिक्षक ही नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए अब सरकार ने अधिकतम उम्र का बंधन ही खत्म कर दिया है। मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष है। इसलिए इससे कम उम्र के जो भी शिक्षक होंगे, उनकी भर्ती कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगी पीजी की सीटें

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने परास्नातक सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कॉलेज में इसके पूर्व एमबीबीएस की भी पचास सीटें बढ़ाई गई हैं।  

हालांकि पीजी सीटें कॉलेज के सभी विभागों में बढ़ाई जाएंगी। पीजी सीटें केवल पांच विभागों में बढ़ेंगी। जिन विभागों में पीजी सीटें बढ़ाई जाएंगी उनमें कम्यूनिटी मेडिसिन में दो, पिडियाट्रिक में चार, पैथोलॉजी में तीन,गॉयनी में दो और एनेस्थिसिया में सात सीटें शामिल हैं।

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सीटों को बढ़ाए जाने के लिए चिकित्सक और जरूरी स्टाफ तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा बुनियादी सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें