फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौ साल की अर्यमा ने बिना देखे किया हनुमान सहस्त्रनाम का पाठ

विज्ञापन
नौ साल की अर्यमा ने बिना देखे किया हनुमान सहस्त्रनाम का पाठ
विज्ञापन
लखनऊ। कक्षा पांच की छात्रा नौ वर्षीय अर्यमा शुक्ला ने ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर निराला नगर स्थित श्री रामकृष्ण मठ में आयोजित कार्यक्रम में बिना पुस्तक देखे हनुमान सहस्त्रनाम के पांच अखंड पाठ किए। एक घंटा 40 मिनट तक लगातार किए गए इस पाठ को सुनकर श्रोता भी भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद समेत अन्य भक्ताें की मौजूदगी में सीएमएस अलीगंज की छात्रा अर्यमा ने बिना किसी विराम के सहस्त्रनाम के पाठ किए। स्वामी मुक्तिनाथानंद ने कहा कि ऐसी बाल प्रतिभा नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। अर्यमा के नाम इससे पहले भी तीन विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। अर्यमा ने बिना पुस्तक देखे श्रीमद्भगवद गीता के सभी 700 श्लोक लयबद्ध तरीके से मात्र 2 घंटे 10 मिनट में गाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। बिना पुस्तक देखे 6 घंटे 4 मिनट में 18 बार लगातार श्री राम सहस्त्रनाम का पाठ करने का भी विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है। वे बिना पुस्तक देखे दो घंटे पांच मिनट में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें