फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौ इकाइयों को 1000 करोड़ की सब्सिडी व प्रोत्साहन भत्ता, फूड पार्क बनाने के लिए पतंजलि को मिले दो साल

Wed, 31 Jul 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वर्ष 2012 की औद्योगिक नीति के तहत 8 इकाइयों को प्रोत्साहन भत्ता देय था। इन्हें कुल 877 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिसे कैबिनेट ने ही झंडी दे दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास के लिए नौ इकाइयों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन भत्ते और सब्सिडी को मंजूरी दे दी। ये राशि करीब 1000 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त नोएडा में फूड पार्क बना रहे पतंजलि ग्रुप को दो साल का अतिरिक्त समय दिया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2012 की औद्योगिक नीति के तहत 8 इकाइयों को प्रोत्साहन भत्ता देय था। इन्हें कुल 877 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिसे कैबिनेट ने ही झंडी दे दी। लखनऊ में बन रही अशोक लीलैंड की फैक्टरी को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया जाएगा। इसके तहत कैपिटल सब्सिडी, स्टेट जीएसटी, विद्युत शुल्क में प्रतिपूर्ति और स्किल डेवलपमेंट पर प्रतिपूर्ति दी जाएगी। ये राशि लगभग 117 करोड़ रुपये है।

नोएडा में फूड पार्क बनाने के लिए पतंजलि को दो वर्ष का अतिरिक्त समय दिया गया है। फूड पार्क बनाने की समयसीमा 2023 में खत्म हो गई थी। कंपनी ने कहा था कि कोविड काल के कारण समय से फूडपार्क नहीं बन पाया। इस पर उसे अतिरिक्त समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें