फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: काकोरी थानाक्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन, नमाज पढ़ने गए नौ पर केस

Sat, 04 Apr 2020 06:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ की एक मस्जिद में लगा ताला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के काकोरी में लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत की मस्जिद बंद रहीं। लोगों ने अपने घरों में नमाज पढ़ी। वहीं, कुछ लोग काजीगढ़ी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि के मुताबिक, जानकारी होने पर नमाज पढ़ने वालों को मना किया गया। नहीं मानने पर नौ लोगों को पकड़कर थाने ले गए। जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दीन मोहम्मद, अकबाल अहमद, इकबाल अहमद, मोहम्मद अशरफ, मोहम्म रईस, कलीम अहमद, अब्दुल सलाम, मोइन व आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की

वहीं, टीले वाली मस्जिद, नदवा, ऐशबाग ईदगाह स्थित मस्जिद में नमाजियों की भीड़ नहीं जुटी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष और नदवा प्रमुख मौलाना सैयद मोहम्मद राबे हसनी नदवी, पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य व ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने पांचों वक्त की नमाज घर पर ही अदा करने की अपील की थी।

इरादत नगर स्थित मस्जिद मदार बख्श के इमाम असदुल्लाह ने जुमा की नमाज स्थगित कर मस्जिद में पोस्टर लगवा कर सबको सूचना दी। चमन वाली मस्जिद, अशफाक उल्लाह नगर, डालीगंज, खदरा, नख्खास निशातगंज सहित शहर के ज्यादातर इलाकों में जुमा की नमाज स्थगित कर गेट पर ताले लगा दिए।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने घर में ही नमाज अदा की। मौलाना फजले मन्नान ने टीले वाली मस्जिद में नमाज अदा कराई। आसिफी मस्जिद के इमाम मौलाना कल्बे जव्वाद पहले ही जुमा की नमाज स्थगित कर चुके है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें