संसद/ संसद सदस्य--मिला बजट (करोड़ों में)
सोनिया गांधी (कांग्रेस)--17.50
सतीश शर्मा (कांग्रेस)--28.50
कपिल सिब्बल (कांग्रेस)--7.50
रेखा गणेशन (कला क्षेत्र)--5.26
पीएल पुनिया (कांग्रेस)--0.25
प्रमोद तिवारी (कांग्रेस)--0.05
नरेश अग्रवाल (सपा)--0.10
अरविंद सिंह (कांग्रेस)--0.15
सुखराम सिंह यादव (सपा)--0.05
अरुण जेटली (भाजपा)--2.50
डीआरडीए के पीडी प्रेमचंद्र पटेल ने बताया कि संसद सदस्य प्रमोद तिवारी, नरेश अग्रवाल, सुखराम सिंह यादव व पीएल पुनिया ने स्कूलों में कक्षा कक्ष या हाल के निर्माण के लिए बजट दिया। संसद सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने हैंडपंपों व सोलर लाइट में अपनी निधि खर्च की।
सांसद सोनिया गांधी, राज्य सभा सदस्य सतीश शर्मा, कपिल सिब्बल व रेखा गणेशन ने अपनी निधि जिले में हैंडपंप, सोलर लाइट, सड़कों का निर्माण, ट्रॉली ट्रांसफार्मर व अन्य विकास कार्यों पर खर्च की है। पटेल का कहना है कि सांसद सोनिया के अलावा नौ राज्यसभा सदस्यों की निधि से भी बजट मिला है। काफी बजट को खर्च भी किया जा चुका है।