फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निमोनिया से नौ माह के बच्चे की मौत

Wed, 13 Nov 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। निमोनिया की चपेट में आने से नौ माह के बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे गत सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। इसके अलावा संदिग्ध हालात में मौत के बाद अज्ञात युवक के शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है। डायरिया और बुखार के 22 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन


भदोखर क्षेत्र के बेलाभेला निवासी नौ माह के कार्तिक को गत सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसे निमोनिया के साथ ही अन्य दिक्कतें थीं। मंगलवार सुबह मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की सुबह 40 साल के एक अज्ञात व्यक्ति को इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद सुरेश (45), सुधा (14), सनाबानों (12), विकास (17), रमेश (22) समेत 22 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया है। मंगलवार को ओपीडी में भी जुकाम, बुखार और उल्टी दस्त के ज्यादा मरीज आए।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि पहचान न होने के कारण अज्ञात युवक के शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है। बच्चे की निमोनिया से मौत हुई है। अस्पताल में इलाज और जांच के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें