सफारी के शेरों की जोरदार दहाड़ों के बाद सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा
लॉयन सफारी ने तेजी पकड़ी है।
इसके लिए आने वाले दिनों में लखनऊ में सफारी
का स्टाफ प्रोजेक्ट के लिए बेसिक प्रशिक्षण लेने को जुटेगा। स्टाफ को जू के
निदेशक, वन्यजीव चिकित्सक और विशेषज्ञ कीपर बुनियादी प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण
जनवरी के पहले पखवारे में शुरू हो सकता है। उधर, प्रोजेक्ट में फाइनल
राउंड के बचे हुए कार्यों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को सीएम के
निर्देश पर जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. शिवप्रताप यादव ने सफारी का
निरीक्षण किया।
साल के पहले ही दिन लखनऊ जू के दौरे पर अखिलेश यादव गुजरात
से आए एशियाई बब्बर शेरों को देखने पहुंचे।
शक्करबाग जू से आए शेर- मनन,
वीगो, कुंवरी और करिश्मा की दहाड़ें सुनने के बाद उन्होंने आला अधिकारियों
को प्रोजेक्ट के लिए जल्द से जल्द सफारी में शेरों को उतारने को कहा है।
इसके लिये उन्होंने आवास पर पहुंचते ही अधिकारियों को तलब किया और उनसे
चर्चा की।
डॉक्टर-कीपर सब पढ़ाएंगेपीसीसीएफ
(वाइल्डलाइफ) डॉ. रूपक की मानें तो प्रोजेक्ट में शेरों के उतारे जाने से
पहले वहां के स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा।
इसके तहत आने वाले दिनों में
एक वन्यजीव चिकित्सक, लगभग आधा दर्जन से अधिक स्टाफ, इतने ही संख्या में
फॉरेस्टर और रेंजर स्तर के अधिकारियों को कुछ दिनों का बेसिक प्रशिक्षण
दिया जाएगा, जिसमें उन्हें ब्लड सैंपल, वन्यजीवों का बेसिक ट्रीटमेंट समेत
कई बुनियादी प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
जनवरी के पहले पखवारे में होने वाले
प्रशिक्षण में जू निदेशक, वन्यजीव चिकित्सक और लायन की देखभाल करने वाला
स्टाफ भी रहेगा।