फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन

Sat, 04 Jan 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नया साल बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया है।
विज्ञापन


विभाग के 25 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति मिल गई है। वहीं मुख्य सेविका संवर्ग की 77 महिला कर्मचारियों को एसीपी का लाभ मिला है।

विभाग के 45 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पिछले दिनों टाइप टेस्ट दिया था। इसके बाद लिखित परीक्षा व साक्षात्कार भी हुए। इस परीक्षा के बाद 25 कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार आनंद कुमार सिंह की ओर से इनकी तैनाती के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं।

इसके अलावा एसीपी का लाभ पाने वाली 77 मुख्य सेविकाओं में से 46 मुख्य सेविकाओं को पहला, सात मुख्य सेविकाओं को दूसरा व 24 को तीसरा वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें