फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर अब फ्लाइट के इंतजार में बर्बाद नहीं होगा वक्त

Wed, 12 Aug 2015 05:30 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के बड़े एयरपोर्ट की तरह अब लखनऊ में भी विमानों के लिए नाइट पार्किंग सुविधा शुरू होने जा रही है। एक सितंबर से इंडिगो दिल्ली जाने वाले अपने एक प्लेन से इसकी शुरुआत होगा।
विज्ञापन


इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को सीधे गंतव्य के लिए फ्लाइट मिलेगी,जिससे फ्लाइट के इंतजार में वक्त की बर्बादी बचेगी। वहीं देर रात तक दिल्ली से आने की सुविधा भी मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में कई शहरों की फ्लाइट को यहां नाइट पार्किंग दी जाएगी।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक अभी तक नाइट पार्किंग की व्यवस्था दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के चुनिंदा एयरपोर्ट पर होती है। इसके तहत संबंधित एयरपोर्ट पर आने के बाद प्लेन वहीं रुक जाता है।
विज्ञापन


रात भर इंजीनियरिंग और अन्य स्टाफ उसके मेंटेनेंस, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक कार्य करते हैं। सुबह उसी एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों के लिए प्लाइट तैयार हो जाती हैं।

देर रात भी लखनऊ में लैंड करेंगी फ्लाइट्स

अभी तक लखनऊ आने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स दूसरे शहरों से आती या जाती हैं। इसमें अक्सर ये अपने तय शिड्यूल से कुछ समय के लिए आगे-पीछे हो जाती हैं। इससे यात्रियों को असुविधा होती है।

गौरतलब है कि सुविधा और समय को ध्यान में रखते हुए ही ज्यादातर लोग हवाई सफर करते हैं। ऐसे में शिड्यूल टाइम से देरी उन्हें परेशान करती है।

इसे देखते हुए अब लखनऊ एयरपोर्ट पर भी नाइट लैंडिंग की सुविधा आरंभ की जा रही है। एक सितंबर को इंडिगो का प्लेन पूना से दिल्ली और फिर लखनऊ के लिए आएगा, जो यहां रात 10.30 पर पहुंचेगा।

यह प्लेन रात में यहीं ठहरेगा। अगले दिन सुबह यह फिर दिल्ली और फिर आगे पूना के लिए उड़ान भरेगा। दावा है कि  अगले दिन यह अपने तय समय से उड़ान भरेगा। इंजीनियरिंग कार्य यहीं से होंगी,जिससे तमाम लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

सर्दियों में भी लेट नहीं होंगी फ्लाइट्स

अमौसी एयरपोर्ट पर लगे आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत यहां कैट थ्री-बी सिस्टम लगाया जाएगा।

इसकी खासियत यह है कि किसी भी मौसम में पचास मीटर की दृश्यता होने की दिशा में हवाई जहाज की लैंडिंग और टेकऑफ किया जा सकेगा। इसके लगने वाले जाड़े की सुबह जल्दी जाने वाले या देर से आने वाले प्लेन को दिक्कत नहीं होगी।

अमौसी एयरपोर्ट के निदेशक सुरेश चंद्र होता ने बताया कि पहली बार अमौसी एयरपोर्ट पर नाइट पार्किंग सुविधा आरंभ की जा रही है। अभी दिल्ली और पूना के लिए एक प्लेन नाइट पार्किंग में रहेगा। आगे मुंबई समेत अन्य शहरों के लिए भी यह इंतजाम किया जाएगा। इससे यात्रियों को टाइम पर फ्लाइट मिलेगी। इसके साथ ही देर रात तक आने का विकल्प भी खुलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें