फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर पर हमला: मुर्तजा से जल्द पूछताछ करेगी एनआईए, रिमांड बढ़वाने की तैयारी

Sun, 10 Apr 2022 12:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी की रिमांड 11 अप्रैल को पूरी हो रही है। उसकी रिमांड बढ़वाने की तैयारी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से एनआईए भी जल्द पूछताछ करेगी। उसकी एक टीम इसकी तैयारी कर रही है। मुर्तजा से पूछताछ के बाद रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की जांच तय की जाएगी। उधर, एटीएस मुर्तजा का रिमांड बढ़वाएगी। उसका रिमांड 11 अप्रैल को पूरा हो रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मुर्तजा से अब तक हुई पूछताछ में पता चला है कि वह लगातार आतंकी संगठन आईएसआईएस के संपर्क में था। ऐसे में एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसकी हर गतिविधियों की मैपिंग भी कर रही हैं। उसके करीबियों से भी जानकारी जुटा रही है। उसके पिता के भी बयान लिए जा रहे हैं।

जांच एजेंसियां आठ जिलों से 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं। जबकि एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि मुर्तजा के अलावा अभी और किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि मुर्तजा के पास मिले लैपटाप और मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें