फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकियों से एनआईए ने की लंबी पूछताछ, पुलवामा हमले से कनेक्शन तलाशने की भी कोशिश

Tue, 26 Feb 2019 04:20 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले की तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार जैश ए मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी नवाज उर्फ शाहनवाज और आकिब से सोमवार को एनआईए ने भी लंबी पूछताछ की और पुलवामा हमले से कनेक्शन तलाशने की भी कोशिश की। एनआईए के अलावा एक अन्य केंद्रीय एजेंसी ने भी दोनों संदिग्ध आतंकियों से बारी-बारी से सवाल-जवाब किए। 
विज्ञापन


पूछताछ में नवाज ने बताया कि उसे पुलवामा हमले की जानकारी अखबार पढ़ कर हुई थी। नवाज की यह बात जांच एजेंसियों के गले नहीं उतर रही है। क्योंकि नवाज न सिर्फ कामरान गाजी के संपर्क में था बल्कि घटना के बाद से ही यह खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई थी।

मंगलवार को एटीएस की एक टीम दोनों संदिग्ध आतंकियों को लेकर सहारनपुर जाएगी। आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फोन का डाटा निकाला गया है। एक टीम उसका विश्लेषण कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आतंकियों ने सहारनपुर में और जिन लोगों से अपने कनेक्शन की बात की थी, उन्हें भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

 
संदिग्ध की सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय
आईजी एटीएस असीम अरुण ने देवबंद के छात्रों से भी अपील की है कि यदि कोई उनको बरगलाने या बहलाने की कोशिश कर रहा है या फिर कोई संदिग्ध व्यक्ति आसपास दिखाई देता है तो उसकी सूचना एटीएस को दें। जानकारी देने वाली की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें