फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज जाने की ख्वाहिश होगी पूरी, प्रतीक्षा सूची के 4200 आवेदकों को मिल सकता है मौका

Tue, 26 Feb 2019 02:37 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हज यात्री (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले प्रतीक्षा सूची के सभी 4200 आवेदकों की मुराद भी पूरी हो सकती है। दरअसल, सऊदी अरब सरकार से भारत को मिलीं 25,000 अतिरिक्त सीटों में से यूपी के हिस्से में 3000 से अधिक सीटें आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रदेश के हज यात्रियों के लिए इस बार सबसे ज्यादा 30,237 सीटों का कोटा दिया है। इसमें बीते साल से 386 सीटें अधिक हैं। प्रदेश से 34,437 लोगों ने आवेदन किया है। लॉटरी के बाद करीब 4200 आवेदक प्रतीक्षा सूची में हैं।

अभी हज कमेटी ऑफ इंडिया से तीन हजार से अधिक सीटें और मिलने की उम्मीद है। साथ ही अन्य राज्यों से बची सीटों के बंटवारे से भी यूपी को अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं। इस तरह सभी आवेदकों को हज पर जाने का मौका मिल सकता हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें