फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कदम आगे बढ़ी 72,825 शिक्षकों की भर्ती

Thu, 08 May 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। एससीईआरटी और डायट स्तर पर आने वाली दिक्कतों को अब खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षकों की भर्ती के लिए आए आवेदनों को कंप्यूटर पर कनवर्ट करने का साफ्टवेयर तैयार हो चुका है।

नेशनल इनफारमेटिक सिस्टम (एनआईसी) ने इसे बनाकर तैयार कर लिया है और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को शीघ्र ही इसे सौंप देगा।

इसके बाद इसे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को दिया जाएगा, ताकि वे आए हुए आवेदनों को इससे कनवर्ट करके एक फार्मेट में कर लें।

सु्प्रीम कोर्ट का था आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को टीईटी मेरिट पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया है।

इसके आधार पर डायट प्राचार्यों को निर्देश दिया गया था कि वे नवंबर 2011 के विज्ञापन के आधार पर आए हुए आवेदनों का पूरा ब्यौरा एससीईआरटी को दे दें।

उनसे यह भी पूछा गया था कि कितने आवेदनों को कंप्यूटर पर फीड किया गया है। कंप्यूटर पर फीड ब्यौरे को एनआईसी से मिलने वाले साफ्टवेयर से कनवर्ट किया जाएगा।

जिससे मेरिट बनाने में आसानी हो और इसे ऑनलाइन डाला जा सके, ताकि आवेदक अपने आवेदन से इसका मिलान कर सके।
विज्ञापन

आवेदनों की रोक मामला

हालांकि भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नवंबर 2011 के विज्ञापन के आधार पर आए आवेदनों की कंप्यूटर फीडिंग पर रोक लगी रहेगी या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

गौरतलब है कि पहले कहा गया था कि सचिव बेसिक शिक्षा की अनुमति के बिना वापस लेने वालों के ड्राफ्ट फिर से जमा नहीं किए जाएंगे।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य और बेसिक शिक्षा अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिये थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें