गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है। आयोग ने चार हफ्तों के अंदर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।
मीडिया में आयी रिपोर्ट का सज्ञान लेते हुए आयोग के मुख्य सचिव ने प्रदेश सरकार से बच्चों की मौत की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है, साथ ही इस मामले में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी पूछा गया है।
आयोग ने नाराजगी इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की है कि जापानी इंसेफेलाटिस से होने वाली मौतों पर 9 से 11 अगस्त तक हुई बैठकों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने आश्वासन देने के बाद भी हालात नहीं सुधारे।
आपको बताते चलें कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 30 बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद सीएम योगी ने स्वयं मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। जिसके बाद इंसेफेलाइटिस वार्ड के इंचार्ज और वाइस प्रिंसिपल डॉ कफील को हटा दिया गया था। कॉलेज के प्रिंसिपल को पहले ही हटाया दिया गया था।
मीडिया रिपोट्स में इस बात का जिक्र किया गया था कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की सप्लाई ठप होने की वजह से हुई। इस बात को लेकर आयोग ने विशेष चिंता व्यक्त की है।