लॉकडाउन में लुधियाना से अपने घर हरदोई के लिए छह दिन तक भूखे चलने के बाद एक प्रवासी श्रमिक की मौत होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को नोटिस भेजा है।
आयोग ने इस मामले में चार सप्ताह मे रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने मुख्य सचिव को भेजे नोटिस में इस मामले के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों कि भी रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने कहा है कि मीडिया रिपोर्टों से सामने आ रहा है कि प्रवासी मजदूरों को लेकर सरकार कि घोषणाओं पर वास्तविक रूप से पूरा काम नहीं हो पा रहा है। आयोग ने इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।