फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में रेप पीड़िता का रेप: मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिस, चार सप्ताह में मांगा जवाब

Wed, 04 May 2022 07:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से थाने में एसएचओ द्वारा दुष्कर्म की घटना पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के एक थाने में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार, प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।



एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसओ समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी तिलकधारी सरोज गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें