लखनऊ। राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 90 दिन का ''लुक एंड फील'' अभियान शुरू किया है। इसके तहत लखनऊ परिक्षेत्र में करीब 750 किलोमीटर राजमार्गों पर सुधार कार्य कराए जाएंगे।
अभियान में सड़क के गड्ढे भरने, क्रैश बैरियर दुरुस्त करने, साइनेज बोर्ड, ब्लिंकर और मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुधारने के साथ सड़क किनारे शोल्डर की सफाई कराई जाएगी। फुटओवर ब्रिज का रंगरोगन और पौधरोपण भी होगा। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को सुरक्षित और बेहतर सफर का अनुभव देना है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरतन ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पहली बार इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ आउटर रिंग रोड के अलावा अयोध्या, सुलतानपुर, रायबरेली और कानपुर राजमार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से काम कराया जाएगा।
बदहाल सड़क।