लखनऊ। दुबग्गा स्थित मेहता मैरिज लॉन में रविवार को कश्यप समाज का पांचवां सामाजिक एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कीर्ति कश्यप समन्वय समिति और भारतीय जलवंशी महासभा के संयुक्त आयोजन में सैकड़ों परिवार शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार पिछड़े समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निःशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति और रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा की योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय सदस्य रामगोपाल कश्यप ने की। राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद और पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।