फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू: अगले साल एमबीए के एडमिशन कैट व बीटेक के जेईई से होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एकेडमिक काउंसिल ने अगले साल के प्रवेश को लेकर दी हरी झंडी
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) अगले वर्ष 2021-21 में अपने यहां एमबीए के दाखिले राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा कैट और बीटेक के दाखिले जेईई से करेगा। इतना ही नहीं बीटेक में सभी पांच स्ट्रीम में 20-20 सीटें भी बढ़ाएगा। यह सहमति सोमवार को कुलपति प्रो. संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बनी।
बैठक में केंद्र द्वारा जारी नई शिक्षा नीति को अंगीकृत किया गया, जिसे अगले सत्र 2021-22 से प्रभावी बनाने की बात हुई। वहीं कोरोना के चलते संशोधित एकेडमिक कैलेंडर 2020-21 को भी हरी झंडी दी गई। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसेट) में शामिल होने की भी बात आई। इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया 15 मार्च 2021 से शुरू हो जाएगी। केंद्रीकृत काउंसलिंग से प्रवेश के बाद पढ़ाई 02 अगस्त से प्रस्तावित की गई है। इसी क्रम में मैनेजमेंट विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद तय हुआ कि 2021-22 में एमबीए के एडमिशन कैट से किए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत नियम बनाये जाएंगे। विवि में एमबीए एचआर, फाइनेंस, मार्केटिंग व रूरल मैनेजमेंट में 60-60 सीटें हैं।
वहीं बीटेक के प्रवेश भी अगले साल जेईई से लेने और पांचों ब्रांच में 40-40 से बढ़ाकर 60-60 सीटें करने पर सहमति बनी। इस तरह यहां सीटें 200 से बढ़कर 300 हो जाएंगी। बैठक में इंजीनियरिंग संकाय के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का बायलॉज भी पास किया गया। जहां विद्यार्थियों को ट्रेनिंग से लेकर प्लेसमेंट तक के लिए तैयार किया जाएगा। इसी क्रम में मूक्स से कोर्स करने, कंप्यूटरजागरूकता से जुड़ा एक नया फाउंडेशन कोर्स शुरू करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

कमेटियों को लेकर हुई खींचतान
काउंसिल की बैठक में नियुक्तियों और विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। बैठक में इस प्रस्ताव पर थोड़ी खींचतान रही। वहीं एकेडमिक काउंसिल की कोर कमेटी के गठन को लेकर आये प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी। बाद में इसे डीन की कमेटी बनाने की चर्चा हुई। जो विवि में अचानक आये महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें