उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के पिता की हत्या के आरोपी अतुल सिंह सेंगर सहित पांच आरोपियों पर मंगलवार को भी आरोप तय नहीं किए जा सके। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश वत्सल श्रीवास्तव ने आरोप तय करने के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है।
इसके पहले इस मामले में जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर उर्फ जयदीप सिंह, विनीत मिश्रा उर्फ विनय, वीरेन्द्र सिंह उर्फ बबुआ, रामशरण सिंह उर्फ सोनू तथा शशि प्रताप सिंह उर्फ सुमन को कोर्ट में पेश किया गया।
मगर, कोर्ट ने अगली तारीख तय करते हुए आरोपियों को वापस जेल भेज दिया। इन लोगों पर आरोप है कि अपने मुकदमे की पैरवी के लिए दिल्ली से उन्नाव आए सुरेन्द्र सिंह को घर वापस जाते समय मारा-पीटा तथा फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया। बाद में 9 अप्रैल को सुरेन्द्र की अस्पताल में मौत हो गई थी।