फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर

Wed, 22 Apr 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी टीईटी की मार्कशीट पर चयन किए जाने की शिकायत पर प्रदेश सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


कोर्ट ने याचीगण को सरकार के जवाब का प्रतिउत्तर देने के लिए दो सप्ताह का मौका दिया है।

विनय कुमार श्रीवास्तव और चार अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति वीके बिरला ने सुनवाई की।

याची का कहना है कि सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 19 जनवरी 2015 को जारी 53000 अभ्यर्थियों की सूची में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

टीईटी उत्तीर्ण की फर्जी मार्कशीट लगाने वाले तमाम लोगों को सूची में शामिल कर लिया गया है। चयन प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और फर्जी मार्कशीट लगाने वालों को बाहर करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें