फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति से कहासुनी पर नवविवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
नीलम
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के शिवपुर गांव में मंगलवार देर रात नवविवाहिता नीलम (20) ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, रात में नीलम की पति सीताराम से मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। दोनों ने पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि हरदोई के अतरौली सोगाड़ा नेवादा निवासी बचान की बेटी नीलम की शादी सीताराम से हुई थी। करीब डेढ़ माह पहले सीताराम काम करने के लिए पुणे चला गया था। मंगलवार शाम नीलम की पति से मोबाइल पर बात हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वह कोठरी में सोने चली गई। बुधवार सुबह ससुर रामविलास और सास राजेश्वरी ने नीलम का शव धन्नी से साड़ी के सहारे फंदे से लटकते देखा। इंस्पेक्टर के मुताबिक, मायके पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें