फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में उखड़ गई दस लाख की सड़क, महापौर ने ठेकेदार को काली सूची में डालने और भुगतान रोकने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की नई बनी सड़कें वैसे ही उखड़ रही हैं, जैसे हाल में एक जिले में लोकार्पण की पूजा के दौरान नारियल तोड़ने पर सड़क ही टूट गई, मगर नारियल नहीं टूटा। शुक्रवार को राजाजीपुरम में और राजेंद्र नगर में तीन दिन पहले बनी करीब दस लाख रुपये लागत की सड़क उखड़ गई। महापौर संयुक्ता भाटिया ने घटिया निर्माण को लेकर ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ ही उसे काली सूची में डालने का निर्देश मुख्य अभियंता को दिया।
विज्ञापन

राजाजीपुरम में मकान नंबर सी 2192 से लेकर सेंट जोसेफ स्कूल तक तीन दिन पहले ही सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन वह उखड़ गई। इसकी शिकायत मिलने के बाद महापौर संयुक्ता भाटिया मौके पर पहुंचीं। उनके साथ मुख्य अभियंता भी थे। निरीक्षण के दौरान 300 मीटर पेवर द्वारा बनाई गई सड़क उखड़ी मिली। गुणवत्ता जांच को लेकर तीन स्थानों पर सड़क खुदवाकर भी देखी गई। मौके पर मौजूद इंजीनियर अवधेश सिंह ने महापौर को बताया कि रात में सड़क बनने के बाद सुबह स्कूल आने वालों की गाड़ियों से सड़क की परत निकल गई है। इसपर महापौर ने कहा कि यदि ऐसा अंदेशा था तो दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगानी चाहिए थी।
यहां भी टूट गई सड़क
राजाजीपुरम के बाद महापौर ने राजेंद्र नगर में भारती भवन के पीछे निर्मित सड़क की शिकायत का भी निरीक्षण किया। जहां सड़क बनने के बाद गड्ढे हो गए थे। यह देख महापौर ने अभियंता को फ टकार लगाई। अभियंता ने बताया कि कार्यदायी संस्था का एक गाड़ी सामान ओवर हीट हो जाने के कारण सड़क खराब हो गई है। महापौर ने तत्काल सड़क बनाने के निर्देश दिए। महापौर ने घटिया सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें