...राधा तेरी चुनरी और सत्यं शिवम् सुंदरम गीत पर छात्राएं जमकर झूमीं।
मौका था यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स की ओर से
आयोजित न्यू ईयर सेलीब्रेशन का।
विवि की विकासनगर शाखा की ओर स इंदिरानगर
में श्री वर्धमान इंटर कॉलेज में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में
छात्राओं ने होंठो पे ऐसी बात और बनकर तितली गीत पर भी जमकर डांस किया।
आइस प्लस स्टूडेंट एसोसिएशन की संयोजिका प्रियंका त्रिपाठी ने बताया कि इस
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के फाइनेंस ऑफिसर एसके त्रिवेदी, क्षेत्रीय
समन्वयक निरांजलि सिन्हा और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड
टेक्नोलॉजी के निदेशक दिलीप सिंह बाफिला उपस्थित थे।