फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब घूमें विदेश, मंत्री का कट रहा वोट

Fri, 03 Jan 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कई बड़े अफसर छुट्टी मनाने चले गए। चुनावी सीजन, ऊपर से कई मंत्री प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अफसरों का छुट्टी पर जाना ऐसे मंत्रियों को खल गया। एक वरिष्ठ मंत्री ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र से लोग बड़ी उम्मीद से आते हैं।

टालने के लिए लखनऊ पहुंचने का जुमला कभी-कभार काम आ जाता है लेकिन जब वे खुद लखनऊ पहुंच जाएं तो क्या कहा जाए। अधिकारी रहते हैं तो आने-जाने वालों को समझा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होने वाला काम करवा देते हैं, नहीं तो सलीके से टरका भी देते हैं। एक बार जो बिना काम के लौटा, वह क्षेत्र में क्या-क्या कहेगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

लग रहा है कि 10-15 दिन की छुट्टी में हजार-पांच सौ वोट का तो नुकसान करा ही देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें