फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मजदूर की मौत के मामले में नया मोड़, हत्या का केस दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामफेर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नगराम। छतौनी निवासी मजदूर का शव नाले में पाए जाने के मामले में भाई ने थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पानी में डूबने से उसकी मौत होना बताया था।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि छतौनी निवासी मजदूर रामफेर (35) बृहस्पतिवार शाम को घर पर खाना खाते समय आए एक फोन के बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकले थे। वापस नहीं लौटने पर परिजन उन्हें खोज रहे थे। शुक्रवार सुबह उनका शव गांव से दूर नाले में पाया गया था। रविवार को मृतक के भाई सुभाष ने अज्ञात लोगों पर रामफेर की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें