फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में देखिए तीन काम की खबरें

Mon, 19 Dec 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : Demo
विज्ञापन
अब रोजाना डेली चलेगी लोकमान्य तिलक
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (11079/80) बृहस्पतिवार की जगह अब रोजाना चलाई जाएगी। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर से बढ़नी-गोंडा होते हुए लखनऊ से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया गया है। ट्रेन हफ्ते में चार दिन लोकमानय तिलक और तीन दिन बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी।

मुंबई के लिए नई ट्रेन शुरू
गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। यह गोरखपुर से लखनऊ होते हुए मुंबई तक जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल, गोरखपुर शुरू हुई है। 21 दिसंबर से ट्रेन नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। 15067 गोरखपुर बांद्रा हर बुधवार को गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे चलकर दोपहर 2.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगली रात 8.05 बजे बांद्रा पहुंच जाएगी।

वापसी में 15068 बांद्रा टर्मिनल गोरखपुर 23 दिसंबर से हर शुक्रवार को बांद्रा से रात 12.20 बजे चलकर अगले दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे लखनऊ और शाम 5.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन

हमसफर एक्सप्रेस रात 2.25 बजे आएगी लखनऊ

डेमो - फोटो : demo pic
हमसफर एक्सप्रेस में आज से कीजिए सफर
देश की पहली हमसफर एक्सप्रेस सोमवार से नियमित रूप से चलेगी। ये साप्ताहिक ट्रेन 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर वाया बढ़नी सोमवार को आनंद विहार से रात 8 बजे चलकर रात 2.25 बजे लखनऊ आएगी।

वहीं वापसी में ट्रेन 12571 रविवार को गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर रात 1.05 बजे चारबाग आएगी। इसी क्रम में 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हफ्ते में दो दिन रवाना होगी।

मंगलवार और बृहस्पतिवार को ट्रेन गोरखपुर से रात आठ बजे चलेगी और रात 1.05 बजे चारबाग पहुंचेगी। वापसी में 12596 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से रात आठ बजे चलकर रात 2.25 बजे लखनऊ पहुंचा देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें