अब रोजाना डेली चलेगी लोकमान्य तिलक
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (11079/80) बृहस्पतिवार की जगह अब रोजाना चलाई जाएगी। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर से बढ़नी-गोंडा होते हुए लखनऊ से लोकमान्य तिलक तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया गया है। ट्रेन हफ्ते में चार दिन लोकमानय तिलक और तीन दिन बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी।
मुंबई के लिए नई ट्रेन शुरू
गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। यह गोरखपुर से लखनऊ होते हुए मुंबई तक जाएगी।
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल, गोरखपुर शुरू हुई है। 21 दिसंबर से ट्रेन नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। 15067 गोरखपुर बांद्रा हर बुधवार को गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे चलकर दोपहर 2.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगली रात 8.05 बजे बांद्रा पहुंच जाएगी।
वापसी में 15068 बांद्रा टर्मिनल गोरखपुर 23 दिसंबर से हर शुक्रवार को बांद्रा से रात 12.20 बजे चलकर अगले दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे लखनऊ और शाम 5.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।