प्रदेश सरकार अवध के सीतापुर और सुल्तानपुर सहित सूबे में छह नई तहसीलें बनाने की तैयारी कर रही है। इनमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पुराने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी और डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में नई तहसीलें बनाने का प्रस्ताव है।
आम लोगों की सुविधा और प्रशासनिक कामकाज में तेजी का हवाला देते हुए सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में कई नई तहसीलों का गठन किया है।
ज्यादातर तहसीलें नियमों को शिथिल कर बनाई गई हैं।सरकार इस साल भी नई तहसीलों के गठन के एजेंडे पर तेजी से बढ़ने जा रही है।