प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि विहिप और आरएसएस के सामने न तो राम हैं और न ही रामराज। उनके सामने 2017 का यूपी विधानसभा का चुनाव है।
इसी को लेकर यूपी और देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
शनिवार रात लखनऊ से रामपुर पहुंचे आजम खां ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के 17 मंत्री यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर यहां डेरा डालने वाले हैं। इसका कोई फायदा नहीं है।