फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष के लिए चंद्रिका देवी से नया रूट तैयार, बस चलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
रोडवेज बस।
विज्ञापन
लखनऊ। नैमिषारण्य के लिए चंद्रिका देवी मंदिर से नया रूट तैयार हो गया है। पहले यहां सिंगल रोड थी। अब सड़क चाैड़ी हो जाने से बसों का संचालन आसानी से हो सकेगा। ऐसे में यात्रियों ने इस रूट पर बस चलाने की मांग की है, जिससे हजारों मुसाफिरों को प्रतिदिन राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस बाबत क्षेत्रीय लोगों ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन को पत्र भी भेजा है। साथ ही एमएलसी अशोक अग्रवाल से मुलाकात कर बस सेवा शुरू कराने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने बताया कि लखनऊ से गोंडवा तक चलने वाली एसी बसें बंद हो गई हैं। इससे हजारों यात्रियों के लिए दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गोंडवा निवासी अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि आमयात्रियों के साथ श्रद्धालुओं की सहूलियत और पयर्टन को देखते हुए लखनऊ से चंद्रिका देवी मंदिर होकर नैमिषारण्य तक बस सेवा शुरू की जाए। श्री भुइयेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रताप सिंह बब्लू ने बताया कि बस चंद्रिका देवी मंदिर के निकट गोमती पुल होते हुए माल, गोंडवा (गोनी), भैनगांव होते हुए नैमिषारण्य तक शुरू होने से राहत मिलेगी।
भैनगांव जार्रौआ निवासी अनिल सिंह ने बताया अभी तक नैमिष जाने के लिए यात्रियों को लखनऊ से सिधौली और दूसरी तरफ लखनऊ से संडीला, बेनीगंज के रास्तों से जाना पड़ता था। जबकि चंद्रिकादेवी से नैमिष का यह नया रूट कम समय में सफर पूरा कराएगा।
विज्ञापन


इस रूट से चल सकती है बस
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस कैसरबाग से शुरू कर मड़ियांव, बख्शी का तालाब, चंद्रिकादेवी, सैदापुर, माल, घटघटाबाबा, नेवादा, भरावन, जंगलीशिव मंदिर अतरौली, भुइयेश्वर महादेव मंदिर गोंडवा, हत्याहरण तीर्थ भैनगांव, जर्रौआ होकर सीधे नैमिष चलाया जाना चाहिए।


Iलखनऊ से चंद्रिकादेवी के रास्ते नैमिष के लिए बस चलाने की मांग आई है। इस पर विचार किया जा रहा है। सर्वे करवाकर यात्रियों के हित में निर्णय लिया जाएगा। I
विज्ञापन

I- विमल राजन, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें