सरोजनीनगर। बंथरा के लोनह निवासी ओमशंकर ने दो लोगों पर पिकअप लूटने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
ओमशंकर ने बताया कि उनका पिकअप उन्नाव के अजगैन का रहने वाला कमलेश चलता है। शनिवार रात करीब 10:45 बजे कमलेश पिकअप में बंथरा के नीवां स्थित कंपनी से माल लादकर कानपुर जा रहा था। बंथरा के बनी-मोहनलालगंज रोड पर मेमौरा छावनी स्थित वायुसेना गेट के पास दो अज्ञात लोगों ने पिकअप रोका और उसमें बैठ गए। बदमाश चालक को जिंदल फार्म ले गए और वहां उतार दिया। इसके बाद पिकअप लेकर भाग निकले। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।